वैश्विक रुख के बीच सेंसेक्स 118 अंक फिसला
(India) बंबई शेयर बाजार का सूचकांक कल की तेजी के बाद आज के शुरूआती कारोबार में कोषों एवं निवेशकों की मुनाफा वसूली के कारण 118 अंक लुढ़का। सेंसेक्स ने पिछले सत्र में 138.78 अंक की तेजी दर्ज की थी और आज यह 118.09 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 26,513.20 पर आ गया। इसी तरह नैशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 24.40 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 7,951.10 पर आ गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।