(Amber, Jaipur)
राजधानी के चित्रकूट इलाके में लुटेरों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने वैशाली नगर थाना इलाके में सेक्टर 4 डी 204 में रहने वाले टांक परिवार को निशान बनाया है। रात करीब 3 बजे लुटेरें रसोई की ग्रिल हटाकर घर में घुसे और परिवार को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर नकदी और ज्वैलरी की लूट की। वहीं लुटेरों ने परिवार में तीन लोगों को बांधकर चाकू से घायल कर दिया। वारदात में घायल परिजनों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुॅचे और डॉग स्क्वायड की टीम को मौक पर बुलाया । पुलिस की ओर से लुटेरों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है। वहीं परिजनों के अस्पताल से वापस लौटने पर ही घटना का पूरा पता लग पाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।