जयपुर नगर निगम में हुए पीएफ और ईएसआई घोटाले की जांच की खुलने लगी राह
(Amber, Jaipur) जयपुर नगर निगम कर्मचारियों की पीएफ और ईएसआई राशि में गबन के मामले की अब जांच शुरू हो गई है । गौरतलब है कि गबन के आरोप में निगम सीईओ लालचंद असवाल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था । असवाल के साथ ही नगर निगम में स्वास्थ्य आयुक्त और कर्मचारियों को नियुक्त करने वाली ठेका फर्म से जुडे दस अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है... ज्योति नगर पुलिस के मुताबिक हवामहल जोन पूर्व निवासी क यूम सत्तार नाम के शख्स ने इस्तगासे के जरिये निगम सीईओ सहित कुल बारह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया था .. रिपोर्ट के आधार पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी और गबन से सम्बंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.. परिवादी शख्स ने रिपोर्ट में कर्मचारियों को भुगतान की जाने वाली पीएफ और ईएसआई की गबन राशि करोडों में होने के आरोप लगाए हैं.. लेकिन ठेकेदार कंपनी इसे जमा नहीं करा रही...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।