जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट का किया पर्दाफाश
(Amber, Jaipur) राजधानी में श्याम नगर थाना पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस सेक्स रैकेट के जरिए आॅनलाइन ग्राहकों से संपर्क किया जाता था और ग्राहकों की मांग पर कोलकाता से युवतियां मंगाई जाती थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार का पीछा करते हुए अजमेर रोड डीसीएम के पास कार को रोककर कार से एक युवती और तीन युवकों को संदिग्धावस्था में दबोच लिया । पुलिस पूछताछ में कार के अंदर ही सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं कोलकाता निवासी युवती तीन दिन पहले ही फ्लाइट से जयपुर आई और इन दिनों एक होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।