(Amber, Jaipur)
आज जयपुर में विद्यार्थी मित्रों के साथ सरकार की पहली सकारात्मक बैठक हुई। शिक्षा संकुल में हुई इस बैठक में विद्यार्थी मित्रों के समायोजन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड मौजूद रहे। वहीं इस बैठक में विद्यार्थी मित्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में उनकी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। वार्ता का दौर आधे घंटे तक चला, जिसमें विद्यार्थी मित्रों के समायोजन को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों को हवाले से खबर मिली है कि विद्यार्थी मित्रों को अब नए नाम विद्यालय सहायक के रूप में समायोजित करने पर चर्चा चल रही है। जिसमें विद्यार्थी मित्रों को योग्यता के आधार पर समायोजित किया जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।