सीएमओ में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर ली बैठक....... बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, स्पेशल डीजीपी कानून व्यवस्था, मुख्य सचिव लाॅ रहे मौजूद
(Amber, Jaipur) शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर बैठक ली, सूत्रों से मिली खबर के अनुसार राजे ने गुर्जर आंदोलन के वक्त लगाये गये केसों के पैेंडेसी के बारे में बात की, साथ ही वर्तमान परिदृश्य में गुर्जर आंदोलन की रूपरेखा तय करने वाले गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह को लेकर चर्चा की गई, इस मौके पर राजे ने प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीएस, डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज, लाॅयन आॅडर कानून डीजी नवदीप सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना और विधायक मान सिंह गुर्जर मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।