शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 166 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 21.79 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 166.32 अंक अथवा 0.61 फीसद कमजोर होकर 26,924.10 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी-50 भी 56.65 अंक अथवा 0.69 फीसद गिरकर 8,064.80 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में कमजोर रख के बीच कारोबारियों द्वारा रीयल्टी, उपभोक्ता सामान, वाहन, बिजली और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों की मुनाफावसूली किये जाने से सूचकांक में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।