(Amber, Jaipur)
राजकीय स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग को लेकर सोमवार को शिक्षा संकुल में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। आदर्श नगर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राओं के साथ ही अन्य स्कूलों के छात्रों ने शिक्षा संकुल पहॅुच कर सरकार की ओर से मोदी के संबोधन के दौरान समय परिवर्तन का विरोध कर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक किया जाए। विरोध को देखते हुए शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ तुरंत शिक्षा संकुल से रवाना हो गए। छात्राओं ने शिक्षा मंत्री का गाडी रोकने का प्रयास किया और अपनी मांग से अवगत कराया। वहीं स्कूल के अध्यापकों को इस घटना का पता चलने पर वो संकुल पहुंचे और छात्राओं से समझाइश शुरू की । एकाएक हुई इस घटना से पुलिस अधिकारियों में हडकंप मच गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।