आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान गौरान ने दिया इस्तीफा..........
(Amber, Jaipur) राजस्थान लोक सेवा आयोग की परिक्षाओ में हो रही गडबड़ी के मामले में निशाने पर रहे आयोग के चेयरमैन हबीब खान गौरान ने आखिरकार राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। आरपीएससी परीक्षाओं के पर्चे लीक होने से लेकर कई मामले गौरान पर चल रहे थे। विपक्ष ने भी विधानसभा में इसे मुद्दा बनाया था। हबीब खान गौरान के इस्तीफे की मांग लगातार चल रही थी लेकिन असमंजस बरकरार था। गौरान पर एसओजी के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने भी शिकंजा कस दिया था। सरकार ने इन दोनों एजेंसियों के माध्यम से गौरान को घेरे में लेकर पद से हटाने की तैयारी कर ली थी। आखिरकार गौरान के इस्तीफे के असमंजस पर आज विराम लग गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।