वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच फंडों और निवशेकों की मुनाफावसूली से देश के शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार बीएसई, का सेंसेक्स 20.66 अंक यानि 0.07 फीसद की गिरकर 27,186.08 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स सोमवार को 116.32 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 8.40 अंक यानि 0.10 फीसद गिरकर 8,137.90 पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, पीएसयू, मैटल और ऑयल एवं गैस सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।