पंचायती राज योजनाओं की मैराथन समीक्षा शुरू,,,,
(Amber, Jaipur) ग्रामीणविकास पंचायती राज विभाग की दो दिवसीय मैराथन समीक्षा आज से शुरू हो गई है । इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित हो रही इस बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में सीधे जानकारी ले रहे है । बैठक में श्री योजना, जल ग्रहण विकास, मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, क्षेत्रिय विकास योजनाएं सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की जाएगी, वहीं बुधवार को मिड-डे मील योजना, विपेज मास्टर प्लान, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण, किसान सेवा केन्द्र, विपेज नोलेज सेंटर, यूरोपियन यूनियन राज्य सहभागिता सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।