एशियाई बाजारों के मिश्रित रुख के बीच चुनिंदा शेयरों में लिवाली से देश के शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार, का सेंसेक्स 50.79 अंक यानि 0.18 फीसद की बढ़त के साथ 26,826.48 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स मंगलवार को 431.05 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी 17.00 अंक यानि 0.21 फीसद बढ़कर 8,034.55 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पॉवर, हेल्थकेयर, रियल्टी, ऑयल एवं गैस और कैपिटल गुड्स सेक्टर के क्षेत्रों में बढ़त देखी जा रही है। उधर, एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई 0.30 फीसद गिरावट और हांगहांग का हेंगसेंग 0.38 फीसद की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डाओ जोंस मंगलवार को 0.68 फीसद गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।