(India)
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 431.05 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 50.79 अंक अथवा 0.18 फीसद के सुधार के साथ 26,826.48 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 17.00 अंक अथवा 0.21 फीसद बढ़कर 8,034.55 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि माह के अंत में डेरिवेटिव सौदों के निपटान के लिए कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, बिजली, स्वास्थ्य, रीयल्टी, तेल एवं गैस एवं पूंजीगत सामान क्षेत्र के शेयरों में शार्ट कवरिंग किए जाने से सूचकांक में मामूली सुधार आया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।