मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सीएमओ में हुई राजस्थान एग्रीकल्चर काॅम्पीटीटिवनेस प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक
(Amber, Jaipur) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कार्यालय में विश्व बैंक द्वारा घोषित राजस्थान एग्रीकल्चर काॅम्पीटीटिवनेस प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर सैद्धांतिक सहमति बनी कि प्रोजेक्ट के वर्तमान स्वरूप को राजस्थान की परिस्थितियों के मद्देनजर कृषि से संबंधित विभागों के माध्यम से क्रियान्वित किया जाए। इस प्रोजेक्ट में कृषक और कृषक समूहों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत री-स्ट्रक्चरिंग रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय आर्थिक मामलात विभाग और विश्व बैंक को सहमति के लिए भेजी जाएगी। बैठक में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, मुख्य सचिव राजीव महर्षि, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि अशोक सम्पतराम, आयुक्त कृषि कुलदीप रांका सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।