सेंसेक्स और सोना-चांदी में गिरावट का दिन
(India) देश के शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट देखने को मिली, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 31.00 अंकों की गिरावट के साथ 26,744.69 पर और निफ्टी 15.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,002.40 पर बंद हुआ, खबर लिखे जाने तक सोने में करीब 49 रुपये और चांदी में 233 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी,
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.25 अंकों की तेजी के साथ 26,817.94 पर खुला और 31.00 अंकों यानी 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 26,744.69 पर बंद हुआ, दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,844.70 के ऊपरी और 26,560.00 के निचले स्तर को छुआ,,नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,015.55 पर खुला और 15.15 अंकों यानी 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 8,002.40 पर बंद हुआ, दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,042.05 के ऊपरी और 7,950.05 के निचले स्तर को छुआ,
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही, मिडकैप 115.32 अंकों की गिरावट के साथ 9,580.83 पर और स्मॉलकैप 177.86 अंकों की गिरावट के साथ 10,791.44 पर बंद हुआ, बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.75 फीसदी), स्वास्थ सेवाएं (0.55 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.23 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई, बीएससी के रियल्टी (1.69 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.69 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.27 फीसदी), बैंकिंग (1.08 फीसदी) और वाहन (0.51 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।