(India)
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो सत्रों के दौरान 462 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 69.51 अंक अथवा 0.25 फीसद के सुधार के साथ 26,814.20 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 16.90 अंक अथवा 0.21 फीसद बढ़कर 8,019.30 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में तेजी के रख के बीच माह के अंत में डेरिवेटिव सौदों के निपटान के मद्देनजर कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में सुधार दर्ज किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।