(Amber, Jaipur)
रिंग रोड के लिए आवाप्त् जमीनों का कब्जा लेने की कार्रवाई आज सुबह सात बजे से शुरू हो गई है । अभियान के पहले दिन किसी भी प्रकार का विरोध देखने को नहीं मिला। जेडीए ने 47 किलोमीटर की रिंग रोड़ के लिए 40 दिन के अभियान की रूपरेखा तैयार की है । अवाप्तशुदा भूमि के अधिग्रहण के लिए कमिश्नरेट की ओर से पुलिस उपायुक्त पूर्व और दक्षिण को अतिरिक्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत 6 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 5 सहायक पुलिस आयुक्त और उप अधीक्षक, 8 पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक, चतुर्थ और पांचवी बटालियन आरएसी, हाडीरानी महिला बटालियन को तैनात किया गया है। किसानों के विरोध को देखते हुए बस्सी, कानोता, खौनागोरियान थाना क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।