(Amber, Jaipur)
जयपुर की रिंग रोड परियोजना के लिए अवाप्त जमीनों का कब्जा लेने की कार्रवाई आज से शुरू हो गई। जेडीए की आधा दर्जन टीमों ने सुबह 7 बजे से दर्जनभर जेसीबी, 3 दर्जन ट्रेक्टर और डम्परों की मदद से मौके पर कार्यवाई शुरू की। दोपहर तक जेडीए ने आधा दर्जन स्ट्रक्चर हटाने के साथ ही दो खेतों पर भी कब्जा ले लिया। किसानों के विरोध के मद्देनजर जिला प्रशासन, जेडीए और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और कानोता, खो-नागोरियान, शिवदासपुरा और बस्सी इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाइकोर्ट से किसानो की स्टे याचिका खारिज होने और जेडीए की ओर से इलाके में भारी पुलिस जाप्ता लगाकर कार्रवाई करने से विरोध कर रहे किसान अवाप्ति कार्रवाई में सहयोग कर रहे है। सरकार के सख्त रूख को देखते हुए किसानों ने खुद जेडीए को रिंग रोड के लिए भूमि सरेंडर करने की इच्छा जताई है। जेडीए आयुक्त शिखर अग्रवाल ने बताया कि रिंग रोड का विरोध कर रहे किसान अब खुद आगे आकर भूमि सरेंडर करने को कह रहे है । उन्होंने बताया कि किसान रिंग रोड से शहर के विकास की बात को स्वीकार कर खुद आगे आ रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।