30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 102.96 यानि 0.38 फीसद गिरकर 26,365.40 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले तीन सत्रों में 738.38 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 27.00 अंक यानि 0.34 फीसद गिरकर 7,884.85 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, बैंकिंग और कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में 0.99 फीसद की गिरावट देखी जा रही है। उधर, एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई 0.98 फीसद और हांगकांग को हेंगसेंग 0.23 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डाओ जोंस बृहस्पतिवार को 1.54 फीसद गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।