रिंग रोड के लिए जेडीए की कार्रवाई का दूसरा दिन,,,,,
(Amber, Jaipur) जेडीए की ओर से रिंग रोड के लिए अवाप्त जमीनों का कब्जा लेने की कार्रवाई का आज दूसरा दिन है । कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने पुलिस के ढाई हजार जवानों को टुकडियों में तैनात किया है। भारी पुलिसबल की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। जेडीए ने 47 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के लिए चालीस दिन के अभियान की रूपरेखा तैयार कर कानोता, खो-नागोरियान, शिवदासपुरा और बस्सी क्षेत्र में धारा 144 लागू की है। प्रशासन ने गुरूवार को जमीन अवाप्त करने के लिए छह सेक्टर बनाकर पुलिस बल को तैनात कर खोरी रोपाड़ा और हिंगोनिया के नजदीक इलाके से अवाप्ति की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध नहीं किया। जेडीए की जेसीबी मशीनों ने अवाप्ति जमीन में आ रहे तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर जेडीसी शिखर अग्रवाल, सेकेटरी जेडीए पवन अरोड़ा, एडीएम पुखराज सेन और डीसीपी ईस्ट अमनदीप कपूर मौजूद रहे। इस दौरान डीसीपी ईस्ट डॉ. अमनदीप सिंह और डीसीपी साउथ रविदत्त गौड़ के नेतृत्व में ढाई हजार पुलिसकर्मियों का जाप्ता तैनात रहा। कमिश्नरेट के अलग-अलग जिलों से पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।