पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान किया  पीपीपी प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन
(Amber, Jaipur) पीडब्ल्यूडी विभाग पीपीपी मोड पर पहले चरण के अंदर प्रदेश में 8 हजार 910 किलोमीटर सड़कें बनाएगा। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने विभाग के मुख्यालय पर आयोजित एक समारोह में पीपीपी प्रकोष्ठ के कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यूनुस खान ने कहा कि सरकार बजट घोषणा के अनुसार जनसहभागिता के आधार पर पीपीपी मोड के मार्फत प्रदेश में 5 साल के अंदर 20 हजार किलोमीटर सड़कों का जाल बिछायेगा, उन्होंने कहा कि इस काम के अंदर विभाग के अधिकारी तत्परता से लगे ताकि सही समय पर काम हो सके, संभवत जनवरी माह से शुरू होने वाले प्रथम चरण मंे 8 हजार 910 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। इस चरण के लिए 29 अधिकारियों की एक टीम लगाई गई है, जो इस चरण का काम देख रही है। प्रदेश सरकार अब तक विभाग को इस प्रोजेक्ट के लिए 400 करोड़ रुपए दे चुकी है। यूनुस खान ने प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कहा कि प्रदेश में आगामी 5 साल में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, चाहे गौरव पथ की बात हो, यहां टूटी हुई सड़कों का मामला विभाग सड़कों के विकास में कोई कमी नहीं आने देगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।