(Amber, Jaipur)
ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर पैट्रिक सकलिन ने आज सीएमओ में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश के आधारभूत ढांचे के बारे में जानकारी ली। सकलिन ने ऑस्ट्रेलिया में इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी और प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडी योजनाओं पर भी चर्चा की। इस दौरान सकलिन ने मुख्यमंत्री राजे को आॅस्ट्रेलिया आने निमंत्रण भी दिया। माना जा रहा है की एलिवेटेट सडकों के निर्माण में यह मुलाकात एक मील का पत्थर साबित होगी। मुलाकात के दौरान सडक निर्माण में ऑस्ट्रेलियन तकनीक की जानकारी पर भी चर्चा की गई। इससे पहले पैट्रिक ने शासन सचिवालय में सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान से मुलाकात की। मुलाकात में ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान की सडकों की तुलना करने के साथ ही सकलिन ने प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में भी रुचि दिखाई। सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने बताया कि ऑस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री राजे और मंत्रियों को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश में 20 हजार किलोमीटर सडक निर्माण में कुछ नया होने की संभावनाएं बढेंगी। मुलाकात के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख शासन सचिव डीबी गुप्ता भी मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।