सेंसेक्स में 158 अंकों की तेजी
(India) शुरुआती कारोबार के दौरान भारी उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन दोपहर बाद रिकवरी शुरू हो गई। आखिरी घंटे में बाजार ने शानदार वापसी की। सेंसेक्स 157.96 अंक यानी 0.60 फीसद तेजी के साथ 26626.32 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 57 अंक या 0.72 फीसद ब़़ढत के साथ 7,968.85 पर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी रिकवरी हुई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 1 फीसद और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसद बढ़त पर बंद हुए। बैंक और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई। रियल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर, तेल-गैस, फार्मा और ऑटो शेयरों में भी लिवाली का रझान रहा। दूसरी ओर एफएमसीजी, आईटी और टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।