प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने शुक्रवार को पार्टी के जिला प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी सूत्रों के अनुसार परनामी ने प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र बोहरा को जयपुर शहर और श्याम सुंदर शर्मा को जयपुर देहात वहीं विधायक बाबू लाल वर्मा को दौसा का जिला प्रभारी बनाया गया हैं। इसी तरह राजेन्द्र गहलोत को अलवर, सुरेन्द्र पारीक को सीकर, सुरेन्द्र पाल सिंह टी.टी. को झुंझुनूं, गजेन्द्र सिंह शेखावत को अजमेर शहर, संजय शर्मा को अजमेर देहात और राजकुमार रिणवा को नागौर का प्रभारी बनाया गया हैं। भीलवाड़ा में बीरम देव सिंह, टोंक में सुनील कोठारी, कोटा शहर में भजनलाल शर्मा, कोटा देहात में श्रीकिशन पाटीदार, बूंदी में चन्द्रप्रकाश विजय, बारां में सुमन शर्मा, झालावाड़ में योगेन्द्र सिंह तंवर, भरतपुर में ओम बिडला, धौलपुर में रामचरण बोहरा, सवाईमाधेपुर में धर्मनारायण जोशी को प्रभारी बनाने की घोषणा की गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।