मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर कवायद तेज........
(Amber, Jaipur) प्रदेश में मंत्री मंडल विस्तार को लेकर कवायदें तेज हो गई है । दिल्ली दौरे पर गई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ मंथन किया । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकती है। इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल का कभी भी विस्तार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दिल्ली स्थित आवास पर तीनों नेताओं के बीच संभावित नामों को लेकर लंबा विचार- विमर्श हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले गुलाबचंद कटारिया को दिल्ली बुलाने और वहां मंत्रणा करने को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से आरएसएस को महत्व दिए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ नामों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।