‘मॉम’ अंतरिक्षयान ने मंगल पर धूल की आंधी की तस्वीर भेजी
(India) इसरो ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मार्स ऑर्बिटर मिशन (मॉम) के साथ लगे मार्स कलर कैमरे ने मंगल के उत्तरी गोलार्ध के उपर धूल की आंधी संबंधी गतिविधियों की तस्वीर ली है।’ उसने बताया कि यह तस्वीर मंगल की सतह से 74,500 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है। मॉम ने बीते गुरुवार को पहली तस्वीर भेजी। इससे एक दिन पहले ही यह प्रथम प्रयास में मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया था। इस अंतरिक्षयान पर कुल 450 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।