(India)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 13.60 अंकों की तेजी के साथ 26,610.71 पर खुला और 33.40 अंकों यानी 0.13 फीसदी तेजी के साथ 26,630.51 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,851.33 के ऊपरी और 26,481.31 के निचले स्तर को छुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,948.80 पर खुला और 5.90 अंकों यानी 0.07 फीसदी तेजी के साथ 7,964.80 पर बंद हुआ, दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,030.90 के ऊपरी और 7,923.85 के निचले स्तर को छुआ, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही, मिडकैप 13.57 अंकों की तेजी के साथ 9,530.35 पर और स्मॉलकैप 13.79 अंकों की तेजी के साथ 10,681.46 पर बंद हुआ,,बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.75 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.35 फीसदी), तेल एवं गैस (1.14 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.66 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई, बीएससी के रियल्टी (2.66 फीसदी), बिजली (1.22 फीसदी), धातु (0.96 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.58 फीसदी) और बैंकिंग (0.47 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।