वैश्विक बाजारों के मिश्रित रुख के बीच फंडों और खुदरा निवेशकों द्वारा चुनिंदा शेयरों में बिकवाली से देश के शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 16.29 अंक यानि 0.06 फीसद गिरकर 26,614.22 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में मंगलवार को 33.40 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 8.05 अंक यानि 0.10 फीसद गिरकर 7,956.75 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान बैंकिंग, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। ब्रोकरों के अनुसार वैश्विक बाजारों के मिश्रित रुझान और फंडों और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली का असर भी शेयर बाजार पर दिखाई पड़ रहा है। वहीं, इस हफ्ते का कारोबार का अंतिम दिन होने की वजह का भी असर बाजार पर दिख रहा है। क्योंकि शनिवार-रविवार के अलावा बृहस्पतिवार को गांधी जयंती और शुक्रवार को दशहरे का सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से अब बाजार अगले हफ्ते सोमवार को ही खुलेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।