(India)
वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की चाल भी सुस्त हो गई है। साथ ही ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल और बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली हावी है। हालांकि आईटी शेयरों में जोश नजर आ रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 43 अंक यानि 0.2 फीसदी गिरकर 26587 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 16 अंक यानि 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 7948.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, गेल, जेएसपीएल, टाटा स्टील, ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में 2.6-1.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि विप्रो, एचसीएल टेक, हीरो मोटो, टीसीएस, इंफोसिस और कोल इंडिया जैसे दिग्गज शेयरों में 2.9-1 फीसदी की मजबूती आई है। मिडकैप शेयरों में तिलक फाइनेंस, कावेरी सीड, बर्जर पेंट्स, गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स और जुबिलंट फूड सबसे ज्यादा 10-4.6 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में ऑस्कर इंवेस्टमेंट, विसागर पॉलिटेक्स, मिंडा इंडस्ट्रीज, पोन्नि शुगर्स और एमटी एज्यूकेयर सबसे ज्यादा 15.6-6.6 फीसदी तक उछले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।