अरबन ट्रांसफोर्मेशन ब्ल्यू प्रिंट के लिए वर्कशॉप का दूसरा दिन........
(Amber, Jaipur) शासन सचिवालय में अरबन ट्रांसफोर्मेशन ब्ल्यू प्रिंट के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। आज इस वर्कशॉप का दूसरा दिन है। शासन सचिवालय स्थित कांफ्रेस हॉल में पहले दिन इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय मंत्री एम. वैंकय्या नायडू भी शामिल हुए। वर्कशॉप में पहले दिन आधारभूत योजनाओं...वित्तीय संसाधनों और पीपीपी मॉडल पर चर्चा की गई। कार्यशाला को लेकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बताया कि कार्यशाला में शहरी विकास को लेकर अच्छे सुझाव आए हैं। राजे ने विदेश के कई शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश के शहरों में टोप क्लास सुविधाओं के लिए जनता को पैसा खर्च करना पडेगा। सीएम ने कहा कि राजस्थान में एक ऐसा मॉडल तैयार किया जाएगा जो पीपीपी ....इकोनोमिक और अच्छी सुविधाओं वाला हो। उन्होने बताया कि प्रदेश के शहरों में ऐसे मॉडल के लिए हजारों करोड रूपए खर्च होंगे। जो सरकार खर्च नही कर सकती .. इसके लिए पीपीपी मॉडल और वल्र्ड बैंक की मदद से ही हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।