(DELHI, India)
महाराष्ट्र के सिंधखेड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली रैली में कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनी तो हम किसानों को फायदा पहुंचाएंगे क्योंकि हम कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करते। पीएम मोदी ने कहा कि 60 महीने पूरे होने पर मैं पाई-पाई का हिसाब दूंगा। हमने वादे चुनाव जीतने के लिए नहीं लोगों के विकास के लिए वादे किए हैं। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के बिना देश नहीं बढ़ेगा, महाराष्ट्र में देश को दौड़ाने की ताकत है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जितना ज्यादा कीचड़ फेंकोगे उतने ही कमल खिलेंगे उन्होंने कहा कि कोई महाराष्ट्र को नहीं बांट सकता। महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनते ही नीतियां बदलेंगे। महाराष्ट्र, मुंबई के बिना हिंदुस्तान भी अधूरा है। महाराष्ट्र में सरकारों ने पिछले 15 साल में दो पीढ़ी बर्बाद कर दीं। 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र का मुक्ति दिवस होगा। मोदी ने अपने भाषण में किसानों की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसान पर ब्याज का बोझ बढ़ गया इसलिए उसने आत्महत्या की। ब्याज इतना बढ़ जाता था कि चुका नहीं पाता था। हर साल करीब 3700 किसानों ने आत्महत्या की। 3700 परिवार के बच्चे अनाथ हो गए। किसानों के इन हत्यारों को सजा होनी चाहिए? मोदी ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में एक साल में 1 करोड़ खाते खुलते थे। हमने आकर एक सप्ताह में गरीबों के 1 करोड़ खाते खोल दिए। भविष्य में गरीब को साहूकार के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये काम मैंने पक्का तय कर लिया है। महाराष्ट्र में तेज गति से विकास हो, आदिवासियों का कल्याण हो इसी अपेक्षा के साथ हम आगे बढ़े। मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र में पांच रैलियां करनेवाले हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।