सेंसेक्स 296 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर पर
(India) तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 137 अंक नीचे खुला और कारोबार के दौरान दिन के निचले स्तर 26,250.24 अंक पर आ गया, हालांकि, बाद में यह 296.02 अंक की गिरावट के साथ 26,271.97 अंक पर बंद हुआ, इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 93.15 अंक नीचे 7,852.40 अंक पर बंद हुआ, कारोबार के दौरान, निफ्टी 7,943.05 और 7,842.70 अंक के दायरे में घूमता रहा, ब्रोकरों ने कहा कि विदेशी निवेशकों द्वारा सौदे निपटाने और तिमाही नतीजों से पहले छोटे निवेशकों की बिकवाली से बाजार की धारणा कमजोर हुई, सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयर टूटकर बंद हुए, उन्होंने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में मिला, जुला रुख रहने और यूरोपीय बाजारों के नीचे खुलने से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गत बुधवार को 63.24 करोड़ रूपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।