सेंसेक्स में 0.1% की कमजोरी, निफ्टी 7850 के नीचे
(India) सेंसेक्स और निफ्टी में 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी दिख रही है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दिग्गज शेयरों से ज्यादा गिरावट आई है। साथ ही आईटी, टेक्नोलॉजी और फार्मा शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का आईटी इंडेक्स 3.5 फीसदी गिर गया है, जबकि फार्मा इंडेक्स में 2 फीसदी की कमजोरी आई है। हालांकि कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी दिख रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 30 अंक यानि 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 26241 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 8 अंक गिरकर 7845 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान बीपीसीएल, बीएचईएल, डीएलएफ, इंडसइंड बैंक, डीएलएफ, जेएसपीएल, एलएंडटी, ओएनजीसी, टाटा स्टील और एनटीपीसी जैसे दिग्गज शेयरों में 3-1.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि टेक महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयरों में 5.8-2.7 फीसदी की गिरावट आई है। मिडकैप शेयरों में हेक्सावेयर, ट्रिनिटी ट्रेड, नैटको फार्मा, भूषण स्टील और माइंडट्री सबसे ज्यादा 5.3-3.9 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में मात्रा कौशल, कैप्लिन लैब्स, ऑस्कर इन्वेस्टमेंट, सुदर्शन केम और श्रीराम ईपीसी सबसे ज्यादा 9.8-5.2 फीसदी तक गिरे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।