शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 335 अंक कमजोर
(India) इंफोसिस के बेहतर परिणामों से भी निवेशकों ने मुनाफावसूली की। बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में कल 390.49 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 335.90 अंक अथवा 1.26 फीसद कमजोर होकर 26,301.38 अंक पर आ गया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीक क्षेत्र को छोड़कर लगभग सभी क्षेत्रों के शेयरों में मुनाफावसूली हुई। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 106.05 अंक अथवा 1.33 फीसद घटकर 7,854.50 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजारों में कमजोर रख के बीच फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की मुनाफावसूली किए जाने से सूचकांक में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।