वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 340 अंक टूटा, इन्फोसिस की छलांग
(India) यह दो सप्ताह में सेंसेक्स की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, साफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस का शेयर दूसरी तिमाही के बेहतर नतीजों के बीच 6.68 प्रतिशत चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 339.90 अंक या 1.28 प्रतिशत के नुकसान से 26,297.38 अंक पर आ गया। आईटी और प्रौद्योगिकी को छोड़कर अन्य सभी खंडों के सूचकांकों में चार प्रतिशत तक की गिरावट आई। कल सेंसेक्स 390.49 अंक चढ़ा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100.60 अंक या 1.26 प्रतिशत के नुकसान से 7,859.95 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 7,848.45 अंक के निचले स्तर तक गया। आईटी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस का 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 28.6 प्रतिशत बढ़ा है। इससे कंपनी का शेयर 6.68 प्रतिशत चढ़कर 3,888.95 रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 नुकसान में रहे। टाटा मोटर्स का शेयर 5.3 प्रतिशत टूटा, जबकि हिंडाल्को में 4.79 प्रतिशत व सेसा स्टरलाइट में 4.60 प्रतिशत की गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।