शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 159 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में शुक्रवार को 339.90 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 159.35 अंक अथवा 0.61 फीसद कमजोर होकर 26,138.03 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 52.00 अंक अथवा 0.66 फीसद घटकर 7,807.95 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से रीयल्टी, धातु, वाहन, पूंजीगत सामान और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढ़ाये जाने से सूचकांक में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।