(India)
केएमबी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और डिजिटल पहल के प्रमुख दीपक शर्मा ने बताया, इसमें धन भेजने अथवा पाने वाला जरूरी नहीं कि हमारा खाताधारक हो। हमने इस सेवा के लिए नेशनल पेमेंट कापरेरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आईएमपीएस प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया है। वर्तमान में कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिये धन अंतरण कर सकता है। यह काम आईएमपीएस की ढांचागत सुविधाओं के जरिये किया जाता है। आईएमपीएस प्लेटफार्म में वर्तमान में 28 बैंक हैं। इनमें से किसी भी बैंक के खाताधारक फेसबुक के तहत नई सेवा का इस्तेमाल कर सकता है। शर्मा ने कहा कि इसमें धन भेजने अथवा प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केएमबी ने इसके लिए रिजर्व बैंक और नेशनल पेमेंट कापरेरेशन ऑफ इंडिया के साथ नजदीकी से काम किया है। शर्मा ने कहा कि इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिये धन भेजने वाले को इस काम के लिये समर्पित वेबसाइट ‘केपे’ पर पंजीकृत होना होगा। इसमें उसे व्यक्गितगत ब्योरे के साथ बैंक का एमएमआईडी और बैंक खाते का ब्यौरा देना होगा। एक बार पंजीकृत होने पर धन भेजने वाला पैसा भेज सकता है लेकिन यदि प्राप्त करने वाला केपे में पंजीकृत नहीं है तो उसे लेनदेन पूरा करने के लिये निर्देश के अनुसार पंजीकृत होना होगा। यदि धन प्राप्त करने वाला केपे पर पंजीकृत होगा तो लेनदेन जल्द पूरा होगा। सुरक्षा के मामले में शर्मा ने दावा किया कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है। फेसबुक एकाउंट के जरिये होने के बावजूद लेनदेन पूरा होने में दो मौकों पर वैधता जांची जाती है और इसमें लेनदेन पूरा करने के लिये निश्चित समय होता है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।