शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक कमजोर
(India) सितंबर में व्यापार घाटा बढ़कर 18 माह के उच्चस्तर पर पहुंचने संबंधी आंकड़ों से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 34.74 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 100.86 अंक अथवा 0.38 फीसद और घटकर 26,248.47 अंक पर आ गया। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण कल बाजार बंद था। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 27.55 अंक अथवा 0.35 फीसद गिरकर 7,836.45 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से तेल एवं गैस, पूंजीगत सामान, बिजली और उपभोक्ता सामान क्षेत्रों के शेयर बिकवाली बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।