(India)
दो माह बाद सेंसेक्स 26,000 अंक से नीचे आया है। इसी तरह कारोबार के अंतिम घंटे में चले व्यापक बिकवाली के दौर के बीच नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 116 अंक के नुकसान से 7,800 अंक से नीचे आ गया।एशियाई बाजारों में कमजोरी के रूख व यूरोपीय बाजार के भी नीचे खुलने के बीच वैश्विक आर्थिक वृद्धि की चिंता में यहां बाजार धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा। इसके अलावा रुपया भी कमजोर होकर 61.9 प्रति डालर के स्तर पर आ गया। इससे भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। सभी 12 खंडों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 349.99 अंक या 1.33 प्रतिशत के नुकसान से 25,999.34 अंक पर बंद हुआ। यह 13 अगस्त के बाद सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर है। हालांकि कमजोर रूख के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स 26,462.08 अंक पर पहुंच गया था। लेकिन यह इस स्तर पर टिक नहीं पाया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 115.80 अंक या 1.47 प्रतिशत के नुकसान से 7,800 अंक से नीचे यानी 7,748.20 अंक पर आ गया। यह इसका दो माह का निचला स्तर है। कारोबार के दौरान यह 7,729.65 से 7,893.90 अंक के दायरे में रहा। कुल मिलाकर बंबई शेयर बाजार में 2,100 शेयर नुकसान तथा 750 लाभ के साथ बंद हुए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।