शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 71 अंक सुधरा
(India) एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से खरीद बढ़ाये जाने के कारण बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में सुधार आया। हीरो मोटरकार्प के शानदार नतीजों से भी बाजार धारणा में सुधार आया।
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो सत्रों के दौरान 384.73 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 71.37 अंक अथवा 0.27 फीसद बढ़कर 26,070.71 अंक पर पहुंच गया। उपभोक्ता सामान, बिजली, पूंजीगत सामान और स्वास्थ्य क्षेत्र की शेयरों की खरीदारी में तेजी दर्ज की गयी।
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 13.40 अंक अथवा 0.17 फीसद बढ़कर 7,761.60 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेशकों ने बताया कि बेहतर तिमाही नतीजों के अलावा एशियाई बाजार में तेजी के रुख से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा में सुधार दर्ज किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।