रुपये में गिरावट थमी, 39 पैसे उछलकर 61.44 पर पहुंचा
(India) अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 61.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुली लेकिन फौरन रुपया 61.7450 तक गिर गया। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा कुछ बैंकों और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपये में तेजी लौटी और अंत में यह 39 पैसे अथवा 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 61.44 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विगत दो सत्रों में इसमें 73 पैसे अथवा 1.19 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने आज संदर्भ दर 61.6165 रुपये प्रति डॉलर और 78.8938 रुपये प्रति यूरो निर्धारित की थी। पौंड के मुकाबले रुपये में गिरावट आई जबकि यूरो और जापानी येन के मुकाबले इसमें तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।