(India)
वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने से चांदी में गिरावट आई, सर्राफा व्यापारियों ने सोने चांदी में तेजी के लिए मौजूदा त्यौहारी सीजन के मद्देनजर आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की सतत लिवाली को जिम्मेदार ठहराया, विदेशें में तेजी का असर भी बाजार धारणा पर पड़ा, सोने का आयात सितम्बर में पांच गुना बढ़कर 3.75 अरब डालर हो गया, सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़कर 401 डालर प्रति दस ग्राम कर दिया है, दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव क्रमश: 27600 रूपये और 27400 रूपये प्रति दस ग्राम मजबूत खुले, त्यौहारी सीजन के मद्देनजर आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की लगातार लिवाली के चलते इसके भाव क्रमश: 27860 रूपये और 27500 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुए, गिन्नी के भाव 100 रूपये चढ़कर 24300 रूपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए,,वहीं खरीदारी और बिकवाली के झोंकों के बीच चांदी तैयार के भाव 175 रूपये की गिरावट के साथ 38625 रूपये किलो बंद हुए, जबकि सटोरिया लिवाली समर्थन मिलने से चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 150 रूपये की तेजी के साथ 38400 रूपये किलो बंद हुए,,खरीदारी और बिकवाली के बीच चांदी सिक्का के भाव मामूली उतार चढ़ाव के बाद सप्ताहांत में पूर्वस्तर 68000:69000 रूपये प्रति सैंकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।