सेंसेक्स 74 अंक की बढ़त लेकर खुला
(India) शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 74 अंक की बढ़त के साथ खुला। सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों में तेजी लाए जाने के बाद फंडों और निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी का रुख है। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 74.19 अंक उपर 26,504.04 अंक पर खुला। पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 430.51 अंक मजबूत हो चुका है। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.80 अंक ऊपर 7,901.20 अंक पर खुला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।