सेंसेक्स में बढ़त जारी, शुरुआती कारोबार में 212 अंक चढ़ा
(India) सरकार द्वारा आर्थिक सुधार की पहलों की घोषणा के बीच पूंजी प्रवाह बढ़ने से आज चौथे दिन भी बढ़त जारी रही।
वैश्विक बाजारों में रुझान मजबूत होने के कारण भी कारोबारी रुख में तेजी आई। सूचकांक आज 212.76 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 26,788.41 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले तीन सत्रों में 576.31 अंकों की तेजी दर्ज हुई। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 60.45 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़कर 7,988.20 पर पहुंच गया। शेयर कारोबारियों ने कहा कि सरकार द्वार तेल एवं गैस और कोयला क्षेत्र में सुधार संबंधी पहलों की घोषणा के बाद पूंजी प्रवाह बढ़ने से कारोबारी रझान में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।