(India)
सरकार द्वारा सुधार कार्यक्रम आगे बढ़ाने की उम्मीद एवं विदेशी पूंजी प्रवाह बरकरार रहने के बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक लगातार छठे सत्र में तेजी बरकरार रखते हुए आज के शुरुआती कारोबार में 49 अंक चढ़ गया। सेंसेक्स ने पिछले पांच सत्रों में 851.71 अंकों की तेजी दर्ज की थी। सूचकांक आज के कारोबार में 49.33 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 26,900.38 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का सूचकांक निफ्टी 19.30 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 8,033.85 अंक पर पहुंच गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।