सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 81 अंक सुधरा
(India) वैश्विक स्तर पर मिल-जुले रुख के बीच विदेशी कोषों और निवेशकों की चुनिंदा लिवाली के कारण बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरूआती कारोबार में 81 अंक चढ़ गया। सेंसेक्स में कल 98.15 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी और आज के शुरआती कारोबार में यह 81.43 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़कर 26,834.33 पर पहुंच गया। इधर, नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 20.60 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार में 8,012.30 पर पहुंच गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।