शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स एक माह की उंचाई पर
(India) जबकि निफ्टी ने फिर से 8,000 का स्तर हासिल कर लिया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 26,788.73 अंक पर मजबूती के साथ खुला और कारोबार के दौरान दिन के उच्च स्तर 26,907.14 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, अंतिम पहर थोड़ी मुनाफा वसूली से यह इस स्तर से नीचे आ गया। सेंसेक्स अंत में 127.92 अंक उपर एक माह से अधिक के उच्चस्तर 26,880.82 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.90 अंक की बढ़त के साथ 8,027.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,037.80 और 7,995.05 अंक के दायरे में घूमता रहा। वैश्विक बाजारों के बेहतर संकेत से सन फार्मा का शेयर 4.64 प्रतिशत, सिप्ला 3.31 प्रतिशत और स्टेट बैंक का शेयर मूलय 2.67 प्रतिशत बढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक में 1.76 प्रतिशत और टाटा पॉवर में 2.48 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। ब्रोकरों का मानना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में निरंतर गिरावट से भारत के चालू खाते के घाटे में कमी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही मुद्रास्फीति पर भी दबाव घटेगा। इससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। सिंगापुर की ब्रोकरेज फर्म डीबीएस ने एक परिपत्र में कहा, रिजर्व बैंक पर दरें घटाने का दबाव बढ़ रहा है। जेटली द्वारा हाल ही में ब्याज दरों में कमी लाने का आह्वान किए जाने से निर्माण गतिविधियों में तेजी आई जिससे दरों में कटौती की उम्मीद फिर से पैदा हो गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।