एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच देश के शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। इस दौरान सेंसेक्स 27 हजार के स्तर को पार कर गया। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 150.26 अंक यानि 0.56 फीसद बढ़कर 27,031.08 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में मंगलवार को 127.92 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 38.80 अंक यानि 0.48 फीसद बढ़त के साथ 8,066.40 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान ऑटो, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में 0.97 फीसद से अधिक की बढ़त देखी जा रही है। उधर, एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई 1.38 फीसद और हांगकांग का हेंगसेंग 0.87 फीसद बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डाओ जोंस मंगलवार को 1.12 फीसद गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।