(India)
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि माह के अंत में कारोबारियों द्वारा डेरिवेटिव सौदों के निपटान में तेजी से भी सेंसेक्स में तेजी आई। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 127.92 अंकों की तेजी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 150.26 अंक अथवा 0.56 फीसद की तेजी के साथ 27,031.08 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 38.80 अंक अथवा 0.48 फीसद सुधरकर 8,066.40 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार में तेजी आई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।