लॉन्‍च के कुछ देर बाद ही फट गया नासा का अंतरिक्ष यान
(India) इस घटना से नासा के सेंटर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक मानवरहित रॉकेट एंटारेस मंगलवार को लॉन्च होने के कुछ सेकंड बाद ही धमाके के साथ नष्ट हो गया। अंतराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन में कार्गो भेजने के लिए नासा के निजी ऑपरेटर बनाए जाने के बाद यह पहला हादसा है। हादसे में किसी के घायल होने के कोई खबर नहीं है। इस रॉकेट को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वर्जीनिया स्थित वॉलॉप्स फ्लाइस से लॉन्च किया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रह रहे छह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सामान ले जा रहा था। नासा में प्रसारित हुई लॉन्‍च की फुटेज में दिख रहा है कि रात के अंधेरे में रॉकेट धीरे-धीरे ऊपर उठ रहा है और अचानक ही वह आग की लपटों के घेरे में आ गया।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।